लॉगिन

Raigarh News: ट्रेलर की ट्राली पलटी और ट्रेलर का इंजन पुलिया में गिरा, दबकर हेल्पर की हुई मौत

रायगढ़ November 26, 2024 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: ट्रेलर की ट्राली पलटी और ट्रेलर का इंजन पुलिया में गिरा, दबकर हेल्पर की हुई मौत

Raigarh News: ट्रेलर की ट्राली पलटी और ट्रेलर का इंजन पुलिया में गिरा, दबकर हेल्पर की हुई मौत

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना निकलकर सामने आ रही है जिसमे पुलिया में ट्रेलर की मुंडी गिर गई है। बताये अनुसार ट्रेलर कोयले से भरी हुई है जो नगर से होकर बायपास की तरफ जा रही थी तभी ट्रेलर ट्रेलर क्रमांक ब्ळ 13 स्। 9310 अनियंत्रित होकर ट्रेलर की मुंडी पुलिया में गिर गई है ट्राली पहले ही टीआरएन गेस्ट हॉउस के सामने पलट गई. घटना में हेल्पर की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक दीपक कुमार सिंह पिता हरिश्चन्द्र राम उम्र 19 वर्ष निवासी ऊपरघिचा थाना कांसाबेल जो ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एलए 9320 में हेल्पर का काम करता था ट्रेलर ब्ैच्क्ब्स से कोयला लोड करके घरघोड़ा रेल्वे साइडिंग खाली करने जा रहा था 26 नवम्बर को लगभग 12ः15 बजे तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ड्राइवर रुपलाल डॉक्टर कॉलोनी के पास नाला में गिरा दिया और कूद कर भाग गया , हेल्पर दीपक कुमार केबिन में फंस कर गहरे पानी में डूब गया जिससे दीपक की मौत हो गई। घरघोड़ा थाना ने मर्ग कायम कर आगे की जाँच कार्यवाही में जुट गई है।

खबर शेयर करें: