रायगढ़

Raigarh News: सड़क किनारे झाड़ियों में मिली युवक की लाश, पुलिस मौके पर जाँच में जुटी

रायगढ़।  रायगढ़ के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत मिलुपारा-कोंडकेल मार्ग पर बीती रात सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति की लाश मिली है। लाश के बगल में एक बाइक भी पड़ी हुई है, हिंडालको ऑफिस की ओर जाने वाली सड़क से पहले टर्निंग में यह घटना घटित हुई है। लाश मिलने की खबर फैलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार,मृतक की पहचान मदन सुंदर राठिया उम्र 35 वर्ष निवासी हिंजर के रूप में हुई है। जो आसपास स्थित कंपनी में कार्य करता था। फिलहाल युवक की मौत हादसे में हुई है या हत्या की गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button