रायगढ़

Raigarh News: ट्रेलर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत

रायगढ़। रायगढ़ जिले में सोमवार की सुबह टेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार पति-पत्नी को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में जहां पति की मौत हो गई वहीं उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कचकोबा गांव के रहने वाला एतवार सारथी 60 साल अपनी पत्नी पूर्णिमा सारथी के साथ बीते कुछ समय से पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में स्थित बीएस स्पंज में काम करते आ रहा था। एतवार सिंह आज सुबह तकरीबन 8 बजे अपनी पत्नी के साथ प्लेटिना मोटर सायकल में सवार होकर काम में जा रहा था।

बताया जा रहा है कि बाईक सवार पति पत्नी जब बंजारी मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे की तरफ से आ रहे टेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवारों को पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया।

बाईक सवार की मौके पर मौत
इस घटना में घटना स्थल पर ही एतवार सारथी की मौत हो गई वहीं उसकी पत्नी को उपचार हेतु रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

आरोपी चालक पकड़ाया
बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दुर्घटनाकारी वाहन चालक को दौडाकर पकड़कर के सुपुर्द के सुपुर्द कर दिया है जिसके बाद पूंजीपथरा पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button