Raigarh News: रायगढ़ में दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

रायगढ़ December 7, 2024 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ में दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

Raigarh News: रायगढ़ में दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

रायगढ़। जूटमिल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी साहिल भारद्वाज (22) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामला 5 दिसंबर को उस समय सामने आया जब पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ दिनों से परेशान थी। पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि साहिल भारद्वाज करीब डेढ़ साल से उसे प्रेमजाल में फंसाकर बातचीत कर रहा था और 3 नवंबर को उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। साहिल उसे लगातार परेशान कर पीछा करता था।

आवेदन के आधार पर जूटमिल थाना प्रभारी, निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 495/2024 धारा 351(2), 65(1), बीएनएस 4 पॉक्सो एक्ट के तहत के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने पीड़िता का बयान और मेडिकल जांच कराई। तत्पश्चात, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दबिश दी गई और उसे हिरासत में लिया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

खबर शेयर करें: