Raigarh News: कोटपा अधिनियम के तहत 20 फर्मों पर चालानी कार्रवाई, “सही दवा, शुद्ध आहार” थीम के तहत जांच के साथ जागरूकता पर भी जोर

रायगढ़ May 6, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: कोटपा अधिनियम के तहत 20 फर्मों पर चालानी कार्रवाई, “सही दवा, शुद्ध आहार” थीम के तहत जांच के साथ जागरूकता पर भी जोर

Raigarh News: कोटपा अधिनियम के तहत 20 फर्मों पर चालानी कार्रवाई, “सही दवा, शुद्ध आहार” थीम के तहत जांच के साथ जागरूकता पर भी जोर

रायगढ़, 6 मई 2026/ सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम अभियान के तहत आज जूटमिल रायगढ़ और किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में विशेष रूप से जांच की गई। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू नियंत्रण कानून (कोटपा अधिनियम) के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए 20 फर्मों पर कुल 3490 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही आम नागरिकों और व्यापारियों को तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभाव एवं कानून के प्रावधानों के बारे में जागरूक किया गया। उल्लेखनीय है कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्रदेशभर में 15 दिवसीय सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगामी 11 मई तक संचालित किया जाएगा।

खबर शेयर करें: