Raigarh News: गणतंत्र दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
रायगढ़
January 26, 2025
•
रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: गणतंत्र दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में हुआ जिला स्तरीय समारोह
Raigarh News: रायगढ़, 26 जनवरी 2025/ उप मुख्यमंत्री अरूण साव जिला मुख्यालय में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । डिप्टी सीएम साव ने रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया ।
