रायगढ़

Raigarh News: नालंदा परिसर निर्माण के लिए चिन्हांकित भूमि से विधिवत हटाया गया कब्जा

कैफेटेरिया कम ओपन रीडिंग जोन का होगा निर्माण
नालंदा परिसर निर्माण की तेजी से चल रही तैयारी, 11 नवंबर को खुलेगा टेंडर

रायगढ़, 8 नवम्बर 2024/ रायगढ़ में बनने जा रहे नालंदा परिसर के निर्माण की तैयारी तेजी से चल रही है। इसी कड़ी में आज नगर निगम के द्वारा नालंदा परिसर के लिए मरीन ड्राइव के करीब चिन्हांकित जमीन पर कब्जा मुक्त कराने की विधिवत कार्यवाही की गई। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि यह कार्यवाही सभी पक्षों की सहमति से की गई। इसमें कब्जाधारियों के निर्माण का केवल 20 से 30 प्रतिशत हिस्सा जो चिन्हांकित सीमा में आ रहा था, उसे हटाया गया। इसके पूर्व सभी पक्षों को विधिवत तीन बात सूचना देकर कब्जा खाली करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया। उन्होंने बताया कि यहां नालंदा परिसर का कैफेटेरिया कम ओपन रीडिंग जोन बनेगा। जहां बच्चे खुले में भी अध्ययन का लाभ ले सकेंगे।

नालंदा परिसर के निर्माण के बारे जानकारी देते हुए नगर निगम आयुक्त ने बताया कि बीते दिनों एनटीपीसी के साथ 43 करोड़ का एमओयू किया गया है। इसके साथ ही नालंदा परिसर के निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। जिसकी अंतिम तिथि 11 नवंबर 2024 है। इसी दिन टेंडर खोला जाएगा। जिसके पश्चात भूमिपूजन कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा।

नालंदा परिसर में हाईटेक सुविधाओं के साथ किताबों का होगा बड़ा संग्रह
नालंदा परिसर में एडवांस लाइब्रेरी बनेगी। यह 24/7 स्टडी जोन होगा। जहां 500 से अधिक बच्चे एक साथ पढ़ सकें यह सुविधा होगी। 25 हजार किताबों के संग्रह के साथ अंतराष्ट्रीय स्तर के ई बुक एक्सेस करने की भी सुविधा होगी। तीन कॉन्फ्रेंस हाल के साथ कैफेटेरिया भी होगा। सिविल सर्विसेज के साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, क्लैट की तैयारी के साथ मैथ्स ओलिंपियाड के लिए भी किताबें यहां होगी। करियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन होगा। 100 से अधिक कंप्यूटर के साथ इंटरनेट के लिए वाईफाई की सुविधा भी छात्रों को यहां मिलेगी। 5 वीं के बाद बच्चों को नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए तैयारी हेतु एक किड्स स्टडी जोन भी अलग से तैयार होगा। जहां उनके सिलेबस के अनुसार किताबें और स्टडी मटेरियल उपलब्ध रहेगा।









































IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button