Raigarh News: विभागीय जांच में उपस्थित होने हेतु केशर सिंह पैकरा को जारी किया गया नोटिस

रायगढ़ January 7, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news

रायगढ़, 7 जनवरी 2025/ अनुविभागीय कृषि अधिकारी, धरमजयगढ़ ने चैनमेन केशर सिंह पैंकरा को विभागीय जांच में उपस्थित होने हेतु नोटिस जारी किया है। केशर सिंह पैकरा को एक सप्ताह के अंदर उपस्थित होकर अपना बयान प्रस्तुत करने हेतु कहा गया है अन्यथा एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।

अनुविभागीय कृषि अधिकारी धरमजयगढ़ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार चैनमेन केशर सिंह पैंकरा मु.पो.आमाली, व्हाया-करगीरोड, जिला-बिलासपुर द्वारा 12 से 14 जून 2015 तक आकस्मिक अवकाश में प्रस्थान करने के पश्चात आज दिनांक तक अपने कार्यालय सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, धरमजयगढ़ से अनुपस्थित रहने के कारण उनके विरूद्ध विभागीय जांच की कार्यवाही चल रही है। जिसमें केशर सिंह पैंकरा को तीन बार कार्यालयीन पत्रों के माध्यम से कार्यालय में उपस्थित होकर बयान प्रस्तुत करने हेतु लेख किया गया है परंतु उनके द्वारा उक्त निर्धारित तिथियों में न तो उपस्थित हुए और न कोई बयान प्रस्तुत किए।

खबर शेयर करें: