Raigarh News: कुदरत की हसीन वादियों में जिंदगी का लम्हा हुआ गुलजार, रायगढ़ ग्रेटर ने फैमिली पिकनिक का लिया आनंद

रायगढ़ November 11, 2024 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: कुदरत की हसीन वादियों में जिंदगी का लम्हा हुआ गुलजार, रायगढ़ ग्रेटर ने फैमिली पिकनिक का लिया आनंद

Raigarh News: कुदरत की हसीन वादियों में जिंदगी का लम्हा हुआ गुलजार, रायगढ़ ग्रेटर ने फैमिली पिकनिक का लिया आनंद

 

रायगढ़। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के सदस्यगण क्लब के हर कार्यक्रम को नव्यता देकर यादगार बनाने में पीछे नहीं रहते। सदस्यों ने दीपावली महापर्व की खुशी में अपनी जिंदगी के निजी पल को बेहद खास व यादगार बनाने के प्रयोजन से आर के नर्सरी चुनचुना की खूबसूरत वादियों में फैमिली पिकनिक का आयोजन क्लब अध्यक्ष नीरज गुप्ता कार्यक्रम अध्यक्ष कल्पेश पटेल, पूर्व अध्यक्ष उमेश थवाईत, कोषाध्यक्ष मनोज बेरीवाल के विशेष मार्गदर्शन में विगत 10 नवंबर को आंवला नवमीं के शुभ दिन किया गया।

हर पल को बनाए यादगार – –

क्लब के सभी सदस्यों ने फैमिली पिकनिक कार्यक्रम के अन्तर्गत पूरे परिवार के साथ स्वस्थ मनोरंजन करने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका सभी ने भरपूर लुत्फ़ उठाया। वहीं बच्चों को हर कार्यक्रम बेहद भाया और उन्होंने भी आनंद लिया। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने लजीज व्यंजन के साथ अपने निजी पल को यादगार बनाया।

बेहद खास रहा कार्यक्रम – –

वहीं सदस्यों ने कहा कि इस पिकनिक में क्लब के सदस्यों और परिवारजनों ने भाग लिया और आनंदपूर्वक समय बिताया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल, मनोरंजन के कार्यक्रम और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था थी, जिससे सभी ने भरपूर आनंद लिया और यह एक यादगार अनुभव साबित हुआ।

इनका रहा योगदान – –

कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज बेरीवाल, उमेश थवाईत, संजय, कल्पेश पटेल, अशोक, दिलीप, मनीष, अजय बेरीवाल, अजय  संथालिया, प्रदीप, बबलू, गिरधारी, रुद्र पटेल, संजय बंसल, सुबोध खीरवाल, मनीष जायसवाल,रोटेरियन नुपुर गुप्ता, रोटेरियन रश्मि खीरवाल, रोटेरियन नीलम जायसवाल व रोटरी ग्रेटर फैमिली के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

खबर शेयर करें: