Raigarh News: लॉयंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन की पहल दिव्यांग आश्रम में बनेगा किचन सेड

रायगढ़ November 4, 2024 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: लॉयंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन की पहल दिव्यांग आश्रम में बनेगा किचन सेड

Raigarh News: लॉयंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन की पहल दिव्यांग आश्रम में बनेगा किचन सेड

रायगढ़। दीपावली महापर्व की खुशी में लॉयंस क्लब मिडटाउन ने अध्यक्ष पुरंजन पटेल के विशेष मार्गदर्शन में
बूढी माई दिव्यांग व अनाथ आश्रम कोसमनारा में कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं अध्यक्ष पुरंजन पटेल ने बताया कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत किचन सेड निर्माण करने हेतु किचन सेड बनाने का समस्त खर्च लॉयंस मनोज कुमार अग्रवाल (मुन्नू) व  बंटी चौधरी द्वारा किया जाएगा। क्लब के इस निर्णय से सभी सदस्यों में हर्ष व्याप्त है। कार्यक्रम में डीएसपी अभिनव उपाध्याय  नगर पुलिस अधीक्षक व उनकी धर्मपत्नी, श्रीनाथ त्रिपाठी टी आई कोतरा रोड व कोतरा रोड थाना से समस्त स्टॉफ व लॉयंस मेंबर राजेश अग्रवाल बबल, लाॅ.  शिव शंकर अग्रवाल, लायन मनोज अग्रवाल (मुन्नू), लायन बंटी चौधरी, लॉयन गोपाल बापोडिया सहित अनेक सदस्यों की उपस्थित रही।

खबर शेयर करें: