Raigarh News: लॉयंस क्लब प्राइड ने गोपाष्टमी पर्व पर किया तुलादान कार्यक्रम

रायगढ़ November 11, 2024 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: लॉयंस क्लब प्राइड ने गोपाष्टमी पर्व पर किया तुलादान कार्यक्रम

Raigarh News: लॉयंस क्लब प्राइड ने गोपाष्टमी पर्व पर किया तुलादान कार्यक्रम

 

रायगढ़।  शहर की सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब प्राइड के सदस्यों ने विगत 9 नवंबर को गोपाष्टमी महापर्व की खुशी में अध्यक्ष आशा बेरीवाल के विशेष मार्गदर्शन में शहर के गौशाला पारा स्थित श्री चक्रधर गौशाला में तुलादान कार्यक्रम का आयोजन किया।

121 लोगों ने किया तुलादान – –

अध्यक्ष आशा बेरीवाल ने कहा कि यह विशेष कार्यक्रम श्री चक्रधर गौशाला समिति के अध्यक्ष अजय रतेरिया व समिति के विशेष सहयोग से किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे हिंदू धर्म में तुलादान कार्यक्रम को अत्यंत ही शुभ व सुख समृद्धि का सूचक माना जाता है साथ मन व आत्मा को भी शांति व खुशी मिलती है। वहीं इस कार्यक्रम के अन्तर्गत 121 लोगों ने पहली बार गौ माता की पूजा अर्चना कर तुला दान किया व सामग्रियों को गौ माताओं को गुड़, चोकर, रोटी का भोग लगाया गया। इस कार्यक्रम की सभी ने सराहना की। वहीं इस कार्यक्रम में प्राइड अध्यक्ष आशा बेरीवाल, श्री चक्रधर गौशाला समिति के अध्यक्ष अजय रतेरिया व समिति के सभी लोगों व श्रीमती वंदना रतेरिया, श्रीमती श्वेता रतेरिया सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

खबर शेयर करें: