Raigarh News: कुड़ेकेला धान मंडी में मापदंडों के विपरीत हो रही खरीदी, चहेतों को फायदा पहुंचा अपनी जेब भर रहे जिम्मेदार

रायगढ़ December 8, 2024 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News:  कुड़ेकेला धान मंडी में मापदंडों के विपरीत हो रही खरीदी, चहेतों को फायदा पहुंचा अपनी जेब भर रहे जिम्मेदार

Raigarh News: कुड़ेकेला धान मंडी में मापदंडों के विपरीत हो रही खरीदी, चहेतों को फायदा पहुंचा अपनी जेब भर रहे जिम्मेदार

कुड़ेकेला:– धरमजयगढ़ ब्लॉक अंतर्गत आने वाले कुड़ेकेला धान खरीदी केंद्र में शासन के मापदंडों को दरकिनार कर धान खरीदी की जा रही है। जहां अपने चहेते चेहरे को फायदा पहुंचाने के साथ अपनी जेब गर्म करने में लगे हुए हैं। प्रदेश सरकार की योजना के तहत किसानों के धान समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु शासन द्वारा कई केंद्रों का संचलन किया जा रहा है। जिसमें किसानों से सीधे धान खरीद करने की विभिन्न मापदण्डो का परिपालन के साथ किये जाने की नियम लागू की गईं है। मुख्य रूप से किसानों से क्वालिटी पूर्ण सूखा धान के साथ एक प्रकार के एक धान की खरीदी करने का नियम है। इसके साथ ही किसानों द्वारा धान लेकर मंडी परिसर में धान की ढाला कर पुनः उसे मंडी के बारदाने में भर कर मानक तय तोल के आधार पर खरीदी करनी है। किंतु जिले के कुड़ेकेला धान खरीदी केंद्र में इन दिनों नियम कायदे को दरकिनार कर मनमाने तरीके से अपने नियम कानून के तहत धान खरीदी किया जा रहा है। इस केंद्र में धान का बिना ढाला किये खरीदी की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक़ इसकी आड़ में कुड़ेकेला धान खरीदी केंद्र दुकानों से गजरी धान का व्यापक पैमाने पर कथित खरीदी का सेंटर बना हुआ है।

नियम विपरीत हो रही खरीदी- अधिकारी
इस सम्बंध में स्थानीय जिम्मेदार अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार किसान द्वारा धान लेकर मंडी में ढेरी करने के बाद बोरी में भर कर तौल करने की का नियम है। इसके साथ ही क्वालिटी को लेकर भिन्न भिन्न धान के मिश्रित धान जैसे दुकानों के धान खरीदी नही की जा सकती है।

खबर शेयर करें: