Raigarh News: रायगढ़ के ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में भीषण आग , दूर तक दिख रहीं लपटें

रायगढ़ March 17, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ के ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में भीषण आग , दूर तक दिख रहीं लपटें

Raigarh News: रायगढ़ के ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में भीषण आग , दूर तक दिख रहीं लपटें

गजानंदपुरम कॉलोनी के मकानों को एहतियाती रूप से खाली कराया गया

कॉलोनी वासियों को होटल, जिंदल गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं में भेजा गया

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल व एसपी दिव्यांग पटेल के नेतृत्व में चल रहा राहत एवं बचाव कार्य

नगर सेना और निगर निगम के फायर ब्रिगेड के साथ रायगढ़ के जिंदल, एनटीपीसी सहित अन्य उद्योगों से भी फायर ब्रिगेड और फायर फाइटर्स की टीम आग पर काबू पाने जुटी

आग पर काबू पाने फोम जनरेटर्स भी बुलवाया गया, अभी तक किसी व्यक्ति को कोई नुकसान या हानि नहीं हुई

 

रायगढ़। रायगढ़ के कोतरा रोड स्थित बिजली विभाग के गोदाम में भीषण आग लग गई है. गोदाम में रखे बिजली के तारों के साथ-साथ नए और पुराने ट्रांसफर आग की चपेट में आ गए हैं. वहीं ट्रांसफार्मर में मौजूद तेल की वजह से आग तेजी से फैलते जा रही है, जिससे गोदाम से लगे रिहायसी कालोनी में लोग दहशत में हैं. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।

वेयरहाउस की दीवार से लगे गजानंदपुरम कॉलोनी के मकानों को एहतियाती रूप से खाली कराया गया, दो एम्बुलेंस भी  तैनात की गई हैं। वेयरहाउस के चारों ओर दीवारों को तोड़ कर फायरब्रिगेड के लिए रास्ता बनाया गया। नगर सेना और निगर निगम के फायर ब्रिगेड के साथ रायगढ़ के जिंदल, एनटीपीसी सहित अन्य उद्योगों से भी फायर ब्रिगेड और फायर फाइटर्स की टीम आग पर काबू पाने जुटी हुई हैं। दूसरे जिलों से भी दमकल की गाड़ियां और फायर फाइटर्स बुलवाए गए
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल व एसपी  दिव्यांग पटेल के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कहा आग बुझाना सबसे पहली प्राथमिकता, आग लगने के कारणों और नुकसान का आंकलन आग बुझाने के बाद किया जाएगा। इलेक्ट्रिकल फायर होने की वजह से आग बुझाने में समय लग रहा, आग पर काबू पाने फोम जनरेटर्स भी बुलवाया गया है। अभी तक किसी व्यक्ति को कोई नुकसान या हानि नहीं हुई।
खबर शेयर करें: