Raigarh News: नई चौथी लाइन में चलेगी हाईस्पीड ट्रेन, 30 को होगा ट्रॉयल

रायगढ़ January 29, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: नई चौथी लाइन में चलेगी हाईस्पीड ट्रेन, 30 को होगा ट्रॉयल

Raigarh News: नई चौथी लाइन में चलेगी हाईस्पीड ट्रेन, 30 को होगा ट्रॉयल

 

शुरुआत भूपदेवपुर-राबर्टसन स्टेशनों के बीच चौथी लाइन का निरीक्षण व स्पीड ट्रायल रेलवे संरक्षा आयुक्त द्वारा किया जाएगा

रायगढ़। बिलासपुर मंडल के बिलासपुर-रायगढ़ रेलवे खंड में स्थित भूपदेवपुर-राबर्टसन स्टेशनों के बीच नवनिर्मित चौथी लाइन का निरीक्षण 30 जनवरी को रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) द्वारा किया जाएगा। इस लाइन में हाईस्पीड ट्रेन भी चलेगी, इसे देखते हुए इसके लिए इस लाइन का उपयोग होगा, बिलासपुर से झारसुगड़ा के

बीच चौथी लाइन का काम तेज गति से चल रहा है। 30 जनवरी गुरुवार को इस दौरान ट्रॉली निरीक्षण व हाई स्पीड रेलवे इंजन द्वारा स्पीड ट्रायल किया जाएगा। इस रेलखंड पर रेल परिचालन शुरू करने की प्रक्रिया में समय-समय पर हाई स्पीड रेल इंजन या निरीक्षण वाहन द्वारा स्पीड ट्रायल किया जा रहा है।

इस रूट के लोगों को अलर्ट रहने की सलाह

रेलवे ने विज्ञप्ति जारी कर कहा हैं कि रेलवे द्वारा सुरक्षा और संरक्षा के लिए आम जनता से यह अनुरोध किया गया है कि वे इन स्टेशनों के बीच नवनिर्मित चौथी लाइन के नजदीक न आएं तथा मवेशियों को भी रेलवे लाइन से दूर रखें, साथ ही समपार फाटक पार करते समय सावधान रहें। भूपदेवपुर से राबर्टसन के बीच यह ट्रॉयल चलेगा।

खबर शेयर करें: