Raigarh News: तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक की जबरदस्त टक्कर, पति-पत्नी की मौत: युवती की हालत गंभीर घायल

रायगढ़ April 12, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक की जबरदस्त टक्कर, पति-पत्नी की मौत: युवती की हालत गंभीर घायल

Raigarh News: तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक की जबरदस्त टक्कर, पति-पत्नी की मौत: युवती की हालत गंभीर घायल

रायगढ़। जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अमलीडीह रोड की है। रविवार शाम करीब 4 बजे घरघोड़ा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद खेत में घुसा ट्रेलर
हादसे के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और पास के खेत में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान गुड्डू पटेल और रजनी पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे पुसौर क्षेत्र के बिजना गांव के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबर शेयर करें: