रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ में धान लेकर जा रहे ट्रक में लगी आग; 100 बोरियां जलकर खाक

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धान खरीदी के बाद समिति से मिलिंग के लिए धान उठाव कर लेकर जा रहे ट्रक में कुसमुरा के पास आग लग गई। ट्रक के केबिन में मेकेनिकल फॉल्ट के चलते आग लगी। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले में धान खरीदी के बाद समिति से मिलिंग के लिए धान उठाव कर लेकर जा रहे ट्रक में कुसमुरा के पास आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जिला खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह ने बताया कि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। ट्रक में मिलर द्वारा समिति से उठाव कर 700 बोरी धान मिलिंग के लिए परिवहन किया जा रहा था।

लगभग 100 बोरियां धान जलकर खाक

बताया जा रहा है कि, आगजनी में करीब 100 धान की बोरियां जलकर खाक हो गई। बाकी 600 बोरी धान सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि, मिलर द्वारा डीओ जारी करवा कर धान का उठाव किया गया था और इस दुर्घटना से शासकीय संपत्ति को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।

[email protected]

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button