Raigarh News: रायगढ़ में सभापति का चुनाव आज, भाजपा के डिग्रीलाल साहू और कांग्रेस से लक्ष्मीनाराण साहू मैदान में, 2 से 4 बजे तक होगा मतदान, किसी भी प्रकार से क्रॉस वोटिंग नहीं होगी- पर्यवेक्षक ललित चन्द्रकार

रायगढ़ March 10, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ में सभापति का चुनाव आज, भाजपा के डिग्रीलाल साहू और कांग्रेस से लक्ष्मीनाराण साहू मैदान में, 2 से 4 बजे तक होगा मतदान, किसी भी प्रकार से क्रॉस वोटिंग नहीं होगी- पर्यवेक्षक ललित चन्द्रकार

Raigarh News: रायगढ़ में सभापति का चुनाव आज, भाजपा के डिग्रीलाल साहू और कांग्रेस से लक्ष्मीनाराण साहू मैदान में, 2 से 4 बजे तक होगा मतदान, किसी भी प्रकार से क्रॉस वोटिंग नहीं होगी- पर्यवेक्षक ललित चन्द्रकार

*रायगढ़।* छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। 48 में से 33 वार्डों में भाजपा के पार्षद जीत कर आए हैं। अब सभापति के लिए चुनाव होना है। जिसके लिए सोमवार को पार्षद गुप्त मतदान करेंगे। इसके लिए नगर निगम में तैयारियां कर ली गई है।

रायगढ़ नगर निगम में सभापति को लेकर चर्चांए कई हैं, लेकिन इसका फैसला सोमवार को हो गया। रायगढ़ नगर निगम सभापति चुनाव में भाजपा ने डिग्रीलाल साहू को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने लक्ष्मीनाराण साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है।

ललित चन्द्रकार को भाजपा ने पर्यवेक्षक बनाया गया है। उनहोंने उत्सव मैरिज गार्डन में भाजपा के सभी पार्षदों और वरिष्ठ नेताओं के सामने सभापति के नाम का जब लिफाफा जब खोला गया। सभापति के नाम पर डिग्रीलाल साहू का नाम आया जिससे सभी पार्षद भौचक रह गए। उनकों उम्मीद नहीं की उनकों अवसर नहीं मिलेगा । लेकिन सभी पार्षदों ने भाजपा पार्टी के इस निर्णय पर सहमति जताई।

10 पार्षदों के दल ने 12 बजे नामांक दाखिल किया, इसके बाद दोपहर में 12 से साढ़े 12 बजे तक नाम निर्देशों की सूचना जांच की गई। 48 में से 33 वार्डों में भाजपा के पार्षद जीत कर आए हैं। भाजपा से सभापति बनना लगभग तय है।

रायगढ़ टॉप न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया ने  भाजपा के पर्यवेक्षक ललित चन्द्रकार से फोन पर बातचित की. जिसमें उनहोंने बताया की पार्टी का जो आदेश आया है और सभी पार्षदों से चर्चा के बाद डिग्रीलाल साहू के नाम पर मोहर लगा दी गई है है। सभी पार्षदों पार्टी के इस निर्णय से सहमत है और पूरे के पूरे वोट मिलेंगे। क्रॉस वोटिंग की कोई समभावना नहीं है।

2 से 4 बजे तक होगा मतदान

इसके बाद दोपहर सवा 1 बजे से नामाकंन पत्रों की जानकारी दी जाएगी। दोपहर सवा 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक मत पत्रों को तैयार किया जाएगा। 2 बजे से शाम 4 बजे तक मतदाता मतदान करेंगे। मतदान की प्रकिया पूरी होने के बाद मतगणना और उसके बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

कांग्रेसी भी चुनाव मैदान में होंगे

नगर निगम के 48 वार्ड में 33 भाजपा के पार्षद हैं और 12 कांग्रेस के पार्षदों ने जीत दर्ज की है। वहीं 2 निर्दलीय और 1 बसपा पार्षद हैं। ऐसे में भाजपा पलड़ा भारी है, लेकिन कांग्रेस भी सभापति का चुनाव लड़ने को तैयार है।

खबर शेयर करें: