Raigarh News: नामांकन के आखिरी दिन शहर में चुनावी घमासान, भाजपा ने बदला प्रत्याशी

रायगढ़ January 28, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: नामांकन के आखिरी दिन शहर में चुनावी घमासान, भाजपा ने बदला प्रत्याशी

Raigarh News: नामांकन के आखिरी दिन शहर में चुनावी घमासान, भाजपा ने बदला प्रत्याशी

युवा कांग्रेस नेता ने दिया इस्तीफा , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल
टिकट नहीं मिलने से नाराज नेता निर्दलीय उतरे मैदान में
पूर्व महापौर निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

Raigarh News: रायगढ़ टॉप न्यूज 28 जनवरी। नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन मंगलवार को शहर में चुनावी घमासान देखने को मिला। यहां कांग्रेस नेता ने टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है वहीं कांग्रेस की दिग्गज नेता ने भाजपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही दोनों ही पार्टी के कई नेताओं ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल की है।

जानकारी के अनुसार भाजपा ने जयंत ठेठवार के वार्ड क्रमांक 12 से अनिल यादव को टिकट दी थी लेकिन अब उनके स्थान पर नरेंद्र ठेठवार को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं अब खबर मिल रही है कि भाजपा ने वार्ड नंबर 21 से भी प्रत्याशी बदल दी है यहां से पहले अजय शंकर मिश्रा को टिकट दी गई थी वहीं अब उनके स्थान पर संजय दास (वकील) को टिकट देकर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका नामांकन फार्म जमा कराया है।

वहीं वार्ड क्रमांक 19 से टिकट नहीं मिलने से आशीष शर्मा ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। आशीष शर्मा ने वार्ड नंबर 19 से, तो वहीं वार्ड नंबर 28 से राकेश तालुकदार, 40 से श्यामलाल साहू, तथा 35 नंबर वार्ड से श्रीमती खिरोद्र बसंत दास ने निर्दलीय फॉर्म जमा किया।
इसी तरही वार्ड क्रमांक 27 से भाजपा नेत्री पिंकी पंडा ने भाजपा से इस्तीफा देते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन फॉर्म को जाम किया है।

इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व महापौर जेठूराम मनहर ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। जेठूराम मनहर ने महापौर के लिए नामांकन फॉर्म जमा किया है।

वहीं कांग्रेस के जमीन से जुड़े वरिष्ठ नेता सतपाल बग्गा वित्त मंत्री व विधायक ओ.पी.चौधरी के मौजूदगी मे भाजपा में शामिल हो गए हैं। एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के समय से कांग्रेस से जुड़े रहे थे सतपाल ने कहा, कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की पूछ–परख नहीं, इसलिए छोड़ी पार्टी।

खबर शेयर करें: