Raigarh News: मुखबिरी के शक में डायल 112 चालक की पिटाई, पीड़ित ने भागकर बचाई जान, थाने में अपराध दर्ज

रायगढ़ November 11, 2024 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: मुखबिरी के शक में डायल 112 चालक की पिटाई, पीड़ित ने भागकर बचाई जान, थाने में अपराध दर्ज

Raigarh News: मुखबिरी के शक में डायल 112 चालक की पिटाई, पीड़ित ने भागकर बचाई जान, थाने में अपराध दर्ज

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो युवकों ने मिलकर पुलिस मुखबिर के शक में डायल 112 चालक की बेतहाशा पिटाई कर दी। किसी तरह भागकर जान बचाकर पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज कराया है। उक्त मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक छाल थाना क्षेत्र के ग्राम कुडेकेला का रहने वाला सचिन कुमार राठौर 23 साल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह छाल के 112 वाहन का चालक है। 10 नवंबर की रात 8 बजे वह हाई स्कूल मैदान के पास था तभी ग्राम तरेकेला का छोटू पठान उसे फोन करके लेने आया और रात्रि करीब साढ़े 8 बजे उसे कुडेकेला हाई स्कूल चैक के पास लेकर पहुंचा जहां ग्राम हाटी का मदन पटेल पहले से ही खड़ा था।

पीड़ित सचिन ने बताया कि दोनों उसे 112 का वाहन चलाता है पुलिस का मुखबिरी करता है। दारू जुआ को पकड़वाता है कहते हुए अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्कों से उसकी जोरदार पिटाई कर दी। पीड़ित युवक ने बताया कि किसी तरह जान बचाकर भागा तो वो दोनों उसके घर के पास भी आ पहुंचे जिसके कारण डरकर वह हाटी से कुदमुरा की तरफ भाग गया था। छाल पुलिस उसे कुदमुरा से अपने साथ लेकर थाने पहुंची है, दोनों के द्वारा मारपीट किये जाने से उसके शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है।बहरहाल पीड़ित युवक की रिपोर्ट के बाद छाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी पतासाजी में जुट गई है।

खबर शेयर करें: