रायगढ़

Raigarh News: नांलदा परिसर का कैफेटेरिया बनाने निगम का चला बुलडोजर

देवांगन धर्माशाला के पीछे केलो नदी के किनारे 4 से 5 घरों को ढहाया
सुबह 5 बजे जेसीबी लेकर पहुंच गया निगम अमला
एसडीएम, तहसीलदार, एएसपी, सीएसपी पहुंचे थे मौके पर

रायगढ़ टॉप न्यूज 08 नवंबर । रायगढ़ में केलो नदी के किनारे नांलदा परिसर का कैफेटेरिया बनाया जाना है। जिसके चलते आज तड़के 5 बजे नगर निगम की टीम अवैध कब्जा हटाने के लिए पहुंच गए और करीब 4 से 5 घरों को बुलडोजर से ढहा दिया। इन मकानों के पीछे के एरिया को तोड़ा गया गया है। इस दौरान मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, एएसपी, सीएसपी , नगर निगम की टीम, राजस्व अमला, तहसीलदार, अतिरक्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार सुबह से मौके पर पहुंचे थे। आज जिन घरों में निगम का बुलडोजर चला है उन्हे एक दिन पहले ही अंतिम नोटिस जारी किया गया था। केलो नदी तट के किनारे देवांगन धर्माशाला के पीछे नालंदा परिसर बनाया जाना है। जिसका कैफिटेरिया क्षेत्र नया गंज पचरी घाट के पास बनना है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button