Raigarh News: जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

रायगढ़ November 2, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

Raigarh News: जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

 

रायगढ़, 2 नवम्बर 2026/ जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदक से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर जनदर्शन में पहुंचते हैं। ऐसे में अधिकारी उनके आवेदनों को गंभीरता से लें और संवेदनशीलता के साथ गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आवेदकों को राहत पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

जनदर्शन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ दिलाने, स्वामित्व की भूमि का नक्शा बंटांकन, अध्ययन के लिए आर्थिक सहायता, पंजीयन में खसरा संशोधन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, राजस्व अभिलेख एवं ऑनलाइन भुइयां पोर्टल में खसरा संकलन तथा रकबे की त्रुटियों में सुधार सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

खबर शेयर करें: