Raigarh News: संविधान दिवस पर सीजीपीएससी की वेकेंसी जारी- ओपी चौधरी
Raigarh News: संविधान दिवस पर सीजीपीएससी की वेकेंसी जारी- ओपी चौधरी
रायगढ़ :- संविधान दिवस पर राजधानी में मीडिया से चर्चा करते हुए वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने कहा विष्णु देव साय सरकार ने 26 नवंबर संविधान दिवस के दिन सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा की वैकेंसी जारी की है। पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के दौरान युवा सालों से भर्ती का इंतजार करते रहे लेकिन वैकेंसी नहीं निकल पाई। ओपी चौधरी ने प्रदेश के युवा साथियों को विश्वास दिलाते हुए कहा विष्णु देव साय के नेतृत्व की सरकार सभी सरकारी विभागों में विभिन्न पदों हेतु भर्ती की समीक्षा कर रही है विभागों में कितने पदों की आवश्यकता है और कितने पद खाली है इसके आकलन के साथ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। मंत्री श्री चौधरी ने यह दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस के पांच सालो की तुलना में विष्णु देव साय के कार्यकाल में कई गुना ज्यादा भर्तियां होगी। बड़ी स्पष्टता के साथ उन्होंने कहा पीडब्लूडी, पीएचई, स्वास्थ्य विभाग, जीएसटी, नया रायपुर के एनआरडीए में पद स्वीकृत कर भर्ती की जा रही। दस से अधिक विभागों मे भर्तियां की गई है जो अनवरत जारी रहेगी।