Raigarh News: टीपाखोल डेम में पलटी नाव, बाल-बाल बचे लोग, कई पर्यटक थे सवार

रायगढ़ January 1, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: टीपाखोल डेम में पलटी नाव, बाल-बाल बचे लोग, कई पर्यटक थे सवार

Raigarh News: टीपाखोल डेम में पलटी नाव, बाल-बाल बचे लोग, कई पर्यटक थे सवार

रायगढ़। नए साल के पहले दिन जिले के पर्यटन स्थल पर लोगों की भीड़ रही। वहीं आज हादसा हुआ, जिसमें लोग बाल-बाल बचे. टीपाखोल डेम में नाव पलटी है। पिकनिक मनाने और नौका विहार का आनंद लेने पहुंचे लोगों के लिए यह दिन भयावह अनुभव में बदल गया। डेम में सैर के दौरान एक नाव, जिसमें महिलाएं, बच्चे और पुरुष सवार थे, अचानक पलट गई। लाइफ जैकेट के कारण गहरे पानी में डूबने से पहले गोताखोरों ने बचा लिया गया।

खबर शेयर करें: