Raigarh News: भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व वित्त मंत्री ओपी चैधरी रहेंगे मौजूद  

रायगढ़ February 3, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व वित्त मंत्री ओपी चैधरी रहेंगे मौजूद  

Raigarh News: भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व वित्त मंत्री ओपी चैधरी रहेंगे मौजूद  

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 3 फरवरी को दोपहर 2 बजे नगर निगम ऑडिटोरियम (पंजरी प्लांट) में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे, वहीं विशेष उपस्थिति छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ के विधायक ओपी चैधरी की रहेगी।

इस सम्मेलन में भाजपा के बुथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक सह संयोजक, प्रभारी, प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, समस्त मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी संगठन को और सशक्त बनाना तथा आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना है।

भाजपा कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, और बड़ी संख्या में उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी, जिससे पार्टी की आगामी योजनाओं को और मजबूती मिलेगी। पार्टी पदाधिकारियों ने समस्त कार्यकर्ताओं व नागरिकों से समय पर पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

खबर शेयर करें: