Raigarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ November 12, 2024 रिपोर्टर: raigarh top news

रायगढ़। रायगढ़ जिले मे बीती रात अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोटरीमाल गाँव के पास पेट्रोल पंप के करीब बीती रात 10 बजे के आसपास अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पदुम चौहान उम्र 30 निवासी कोटरीमाल को अपनी चपेट मे ले लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो है। इस घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने मौके पर चक्काजाम शुरू कर दिया।

इस मामले की जानकारी लगते ही घरघोड़ा पुलिस के अलावा तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता तत्काल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाते हुए जाम खुलवाया गया जिसके बाद ही घरघोड़ा पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।

खबर शेयर करें: