Raigarh News: नगर पालिक निगम रायगढ़ के लिए अपर कलेक्टर रवि राही रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने जारी किया आदेश
रायगढ़
January 20, 2025
•
रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: नगर पालिक निगम रायगढ़ के लिए अपर कलेक्टर रवि राही रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने जारी किया आदेश
रायगढ़, 20 जनवरी 2025/ नगर पालिक आम निर्वाचन अंतर्गत नगर पालिक निगम रायगढ़ सहित जिले की 01 नगर पालिका परिषद एवं 05 नगर पंचायतों के निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न कराने हेतु पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल ने नगर पालिक निगम रायगढ़ के लिए अपर कलेक्टर रायगढ़ रवि राही को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है।