रायगढ़

Raigarh News: टांगी मारकर युवक की निर्मम हत्या, अज्ञात आरोपी की पतासाजी में जुटी पुलिस

 

रायगढ़। रायगढ़ जिले में बीती रात अज्ञात शख्स के द्वारा धारदार टांगी मारकर घर में सो रहे एक युवक की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पहाड लुडेग निवासी निलांबर यादव 35 साल बीती रात अपने घर में ही अकेले सो रहा था और उसके परिजन गांव में ही आयोजित कार्तिकेश्वर मेला देखने गए हुए थे। इसी दरम्यान अज्ञात शख्स उनके घर में घुसकर धारदार टांगी से सोते हुए निलांबर के गर्दन में टांगी से ताबड़तोड वार कर उसे मौत के घाट उतार कर फरार हो गया।

खून से लथपथ हालत में पड़ा था शव
बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन सुबह जब गांव में आयोजित कार्तिकेश्वर मेला देखकर जब वापस घर पहुंचे तब उन्होंने देखा कि निलांबर का शव खून से लथपथ हालत में घर में पड़ा हुआ था जिसके बाद उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी लैलूंगा थाने में दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।

परिजनों से की जा रही पूछताछ
हत्या की जानकारी मिलते लैलूंगा पुलिस टीम एफएसएल टीम के अलावा डाॅग स्क्वायड के साथ घटना स्थल पर पहंुचकर मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए अज्ञात आरोपी तक पहुंचने के लिये परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। आरोपी के गिरफ्तार होनें के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button