Raigarh News: मधुमक्खियों के झुंड में फंसे ग्राम कमरगा के युवकों को रायगढ़ पुलिस जवान ने जान जोखिम में डालकर बचाया, मशाल जलाकर मधुमक्खियों को भगाया, ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

रायगढ़ January 30, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: मधुमक्खियों के झुंड में फंसे ग्राम कमरगा के युवकों को रायगढ़ पुलिस जवान ने जान जोखिम में डालकर बचाया, मशाल जलाकर मधुमक्खियों को भगाया, ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

Raigarh News: मधुमक्खियों के झुंड में फंसे ग्राम कमरगा के युवकों को रायगढ़ पुलिस जवान ने जान जोखिम में डालकर बचाया, मशाल जलाकर मधुमक्खियों को भगाया, ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

साहसिक कार्य पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने प्रधान आरक्षक को पारितोषिक देकर किया सम्मानित

रायगढ़, 30 जनवरी । रायगढ़ पुलिस के एक जवान ने कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर मधुमक्खियों के झुंड में फंसे ग्राम कमरगा के 6–7 युवकों की जान बचाई है। घटना कल दिनांक 29 जनवरी को थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम रूडूकेला की है।

जानकारी के अनुसार थाना लैलूंगा में पदस्थ प्रधान आरक्षक शिव पैंकरा अपराध एवं शिकायत जांच के सिलसिले में मोटरसाइकिल से ग्राम भ्रमण पर निकले थे। दोपहर करीब 1 बजे ग्राम रूडूकेला पहुंचने पर उन्हें सूचना मिली कि ग्राम कमरगा के 6–7 युवक कबड्डी खेलने जा रहे थे, इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे संतुलन खोकर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

व्यवस्था की, मशाल जलाकर युवकों पर घिरी मधुमक्खियों को दूर भगाया तथा ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को लैलूंगा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

मानव जीवन संकट में देखकर किए गए इस साहसिक एवं विवेकपूर्ण कार्य पर थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा जवान शिव पैंकरा की पीठ थपथपाई गई तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने प्रधान आरक्षक शिव पैंकरा के विवेकपूर्ण साहसिक कार्य पर पारितोषिक इनाम देकर सम्मानित किया एवं अन्य जवानों को भी इसी प्रकार सेवा भावना से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

खबर शेयर करें: