Raigarh News: विवाद में शख्स ने युवक को घोंपा चाकू, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ December 30, 2024 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: विवाद में शख्स ने युवक को घोंपा चाकू, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

Raigarh News: विवाद में शख्स ने युवक को घोंपा चाकू, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। जुटमिल थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद एक युवक के पेट में धारदार चाकू से वार करते हुए उसे घायल कर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, जुटमिल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए रूबी सारथी (29) ने बताया कि वह निगम कॉलोनी बजरंग पारा में रहती है। बीती रात उसने अपने मोहल्ले के ही एक युवक सोनू चौहान को घर सामान लेने के लिए भेजा था। उसी समय मिटठुमुडा मोहल्ले का लोकेश चौहान आया और सोनू चौहान और लोकेश चौहान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर लोकेश चौहान ने सोनू चौहान को अश्लील गाली-गलौज जान से मारने की धमकी देते हुए पेट के बाईं तरफ चाकू मर दी।

 

चाकू के वार से घायल युवक जमीन पर गिरकर लहूलुहान हालत में तड़पने लगा, जिसे मोहल्ले वासियों ने तत्काल उपचार के लिये जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। बहरहाल महिला की रिपोर्ट के बाद जुटमिल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।

खबर शेयर करें: