रायगढ़

Raigarh News: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा, युवाओं ने दिखाए करतब

रायगढ़। शहर में में सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर से पहले शनिवार को शहर में सिख समुदाय द्वारा एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो श्रद्धा और उत्साह का प्रतीक रही। इसमें सिख समाज के सैकड़ो महिला, पुरुष व बच्चों ने भाग लिया।

शोभा यात्रा निर्माणाधीन नए गुरुद्वारा जंज घर से शुरू होकर यह यात्रा गौरी शंकर मंदिर, सुभाष चौक, गांधी पुतला, स्टेशन चौक, सत्तीगुड़ी चौक, गौशाला रोड, जोहल पैलेस होते हुए रेड क्वीन संपन्न हुई। शोभायात्रा में पंच प्यारे परंपरागत वेशभूषा में कृपाण लेकर आगे-आगे चल रहे थे, जो पूरी यात्रा का मुख्य आकर्षण बने। भव्य तरीके से सजाई गई गुरु जी की पालकी श्रद्धालुओं का ध्यान खींचती रही। और समाज की महिलाएं सड़क पर झाड़ू फेरते हुए इस शोभा यात्रा के आगे–आगे चल रही थी।

युवाओं ने दिखाए करतब, सफाई का संदेश भी दिया
यात्रा में शामिल सिख युवाओं ने अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन करते हुए करतब दिखाए, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने। वहीं, यात्रा में शामिल श्रद्धालु रास्ते को स्वयं साफ करते हुए स्वच्छता का संदेश भी देते नजर आए। यात्रा के दौरान विभिन्न इलाकों में स्थानीय लोगों ने सिख समुदाय का स्वागत किया। बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए और गुरु गोविंद सिंह जी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

गुरु सिंह सभा के सदस्यों ने बताया कि 6 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती मनाई जाएगी। प्रकाश पर्व के मुख्य आयोजन सोमवार को होंगे, जिसमें अरदास, कीर्तन और अटूट लंगर का विशेष आयोजन रेड क्वीन में होगा। गुरु गोविंद सिंघ जयंती को धूमधाम से मनाने की तैयारी में शहर के सिक्ख समाज के सभी सदस्यगण जुटे हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button