Raigarh News: रेलवे बंगाला पारा में डेंगू 3 पॉजिटिव मरीज मिले, मचा हड़कंप

रायगढ़ November 8, 2024 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रेलवे बंगाला पारा में डेंगू 3 पॉजिटिव मरीज मिले, मचा हड़कंप

Raigarh News: रेलवे बंगाला पारा में डेंगू 3 पॉजिटिव मरीज मिले, मचा हड़कंप

रायगढ़ । शहर में एक बार फिर डेंगू ने दस्तक दे दी है, रेल्वे स्टेशन के पास बोधनगली से बंगाला पारा इलाके में एडीज मच्छरों की तादाद बढ़ने की खबर है। इस क्षेत्र में दो दिनों के भीतर एक ही घर में तीन लोगों को डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डेंगू से ग्रसित इन सभी का ईलाज अशर्फ़ी देवी चिकित्सालय में चल रहा है, उनका चेकअप डॉ रूपेन्द्र पटेल कर रहे हैं। तीनों मरीजों में डेंगू के लक्षण दिखे थे । बुखार के समय शरीर का तापमान भी 103 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा था, यहां बताना जरूरी है कि पथिक होटल के पीछे नाले की नियमित सफाई ना होने के कारण डेंगू के मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। नगर निगम प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को डेंगू की रोकथाम के लिए संवेदनशील होने की जरूरत है।

खबर शेयर करें: