Raigarh News: रायगढ़ जिले के जंगलों में 152 हाथी कर रहे विचरण, लैलूंगा के खेत में दिखा 31 हाथियों का दल, 

रायगढ़ November 18, 2024 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ जिले के जंगलों में 152 हाथी कर रहे विचरण, लैलूंगा के खेत में दिखा 31 हाथियों का दल, 

Raigarh News: रायगढ़ जिले के जंगलों में 152 हाथी कर रहे विचरण, लैलूंगा के खेत में दिखा 31 हाथियों का दल, 

रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा रेज के जंगलों में विचरण करने वाले 31 हाथियों के दल का एक वीडियो सामने आया है। हाथियों के दल ने लारीपानी के अलावा चिल्कागुडा गांव के किसानों की फसलों को नुकसान पहंुचाया है। वन विभाग की टीम हाथियों के इस दल पर निगरानी बनाये हुए है।

मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के जंगलों मेें इन दिनों धरमजयगढ़ वन मंडल में ही कुल 152 हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथियों के इस दल में 36 नर हाथी, 77 मादा हाथी के अलावा 39 शावक शामिल है। धरमजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा रेंज में 31 हाथियों के दल का एक और वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है हाथियों के इस दल को दो दिन पहले लारीपानी गांव के पास सड़क पार करते हुए देखा गया था इस दौरान काफी समय तक सड़क के दोनो ओर वाहनों के पहिये कुछ समय तक के लिये थम गए थे। रविवार की दोपहर चिल्कागुडा गांव में 31 हाथियों को एक किसान के खेत में फसलों को खाते हुए देखा गया और इस दौरान कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि धान की फसलों को खाने के बाद हाथियों का यह दल कुछ देर पश्चात वापस जंगलों में चला गया। बहरहाल लैलूंगा रेंज में 31 हाथियों की मौजदूगी को देखते हुए वन विभाग की टीम इस दल पर नजर बनाये हुए है और हाथी प्रभावित इलाकों में लगातार मुनादी कराकर गांव के ग्रामीणों को किसी भी कार्य के सिलेसिले में जंगल की तरफ नही जाने की अपील की जा रही है।

49 किसानों की फसलों को नुकसान
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के जंगलों में विचरण करने वाले 152 हाथियों ने अलग-अलग गांव में कुल 49 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है जिसमें उदउदा में 05, लारीपानी, चिल्कागुडा में 18, कडेना में 03, चिडोडीह में 07, कांसाबहार में 01, बेहरामार में 01 के अलावा पुरूंगा में 14 किसानों के धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है।

खबर शेयर करें: