Uncategorized

रायगढ़: ढाबे में पुलिस की बड़ी रेड: 2.5 हजार लीटर अवैध डीजल जब्त, 2 गिरफ्तार

रायगढ़: कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध डीजल की बिक्री कर रहे ढाबे पर छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान ढाबे के पीछे कमरे में 2 लाख 33 हजार रुपए मूल्य का 2,590 लीटर डीजल जब्त किया गया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम को कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लाखा के यादव ढाबा में अवैध रूप से डीजल का भंडारण और बिक्री की जा रही है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां ढाबा संचालक हलधर यादव (60) और कृष्णा यादव (29) मिले।

पुलिस ने ढाबे के पीछे कमरे की तलाशी ली तो 11-12 अलग-अलग डिब्बों में डीजल रखा पाया गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर वे टालमटोल करने लगे और कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

पुलिस ने मौके से कुल 2,590 लीटर डीजल जब्त किया और आरोपियों के खिलाफ धारा 3-ESS, 7-ESS, 287-BNS, 3(5)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button