रायगढ़

RAIGARH: महादेव घाट छठ पूजा समिति का हुआ गठन

 

रायगढ़। महादेव घाट छठ पूजा समिति, सर्किट हाउस, रायगढ़ का गठन आज हुआ। समिति के गठन के बाद पहली बैठक ढिमरापुर चौक स्थित अभिनव ट्रांसपोर्ट में आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। नव नियुक्त समिती अध्यक्ष धनविजय सिंह ने बताया की अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति हुई जिसमें मनोज सिंह को समिति संयोजक जक, राजीव साह को संरक्षक,अनिरुद्ध गुप्ता को संरक्षक, चंद्र शेखर साहु को कोषाध्यक्ष, सुशांत कुमार को सचिव साथ ही समिति के उर्जा वान प्रमुख सदस्य का भी चयन किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से प्रमुख सदस्य प्रदुम्मन सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय (शास्त्रीय), बेहद लम्बे समय से  फाउंडर सदस्य सतीश कुमार सिंह  अमरनाथ सिंह रणवीर सिंह, चितरंजन सिंह, विजय सिंह, श्याम नारायण गिरी को भी प्रमुख सदस्यता दिलाई गई।

समिति गठन का उद्देश्य

वहीं समिति का प्रमुख उद्देश्य छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। समिति ने घाट पर साफ-सफाई, लाइटिंग, और पूजा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। इस वर्ष छठ पूजा के कार्यक्रम का विवरण समिति के प्रमुख सदस्य पं. धर्मेन्द्र उपाध्याय (शास्त्री), रायगढ़ (छ.ग.) द्वारा आयोजित किया गया है।

यह होगा कार्यक्रम

05/11/2024 (मंगलवार): श्री सूर्य षष्ठी व्रतारम्भ, 06/11/2024 (बुधवार): द्वितीय दिवस, 07/11/2024 (गुरुवार): श्री सूर्य षष्ठी संध्या अर्घ्य, 08/11/2024 (शुक्रवार): श्री सूर्य षष्ठी
प्रातः अर्घ्य एवं व्रत पाराण। वहीं समिति ने विगत वर्षों की भाती इस वर्ष भी विशेष प्रसाद, ठेकुवा प्रसाद, फल, चाय आदि की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है।
समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे छठ पूजा के दौरान घाट पर स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखें। अधिक जानकारी के लिए धनविजय सिंह डब्बु
अध्यक्ष, महादेव घाट छठ पूजा समिति
सर्किट हाउस, रायगढ़ मो. 9893384479 से श्रद्धालुगण संपर्क कर सकते हैं।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button