Raigarh: इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने बच्चों को वितरित किए स्वेटर एवं मोजे 

रायगढ़ December 23, 2024 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने बच्चों को वितरित किए स्वेटर एवं मोजे 

Raigarh: इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने बच्चों को वितरित किए स्वेटर एवं मोजे 

 

रायगढ़ । बढ़ती ठंड को देखते हुए सामाजिक संस्था इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की महिला सदस्यों ने 21 दिसंबर को केवड़ाबाड़ी स्थित भूपदेव स्कूल में 121 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर एवं मोजे वितरित किए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ठंड के मौसम में गरीब व जरूरतमंद बच्चों को राहत प्रदान करना था।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने किया। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताते हुए उन्हें ठंड से बचने के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी। क्लब की अन्य सदस्याओं ने भी बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के इस प्रयास में सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

स्वेटर वितरण के दौरान बच्चों के बीच उत्साह और खुशी देखते ही बनती थी। क्लब अध्यक्ष ने बताया कि इनर व्हील क्लब हमेशा से समाजसेवा और मानवता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। ठंड के इस मौसम में गरीब और वंचित बच्चों की मदद करना संस्था की प्राथमिकता रही है। क्लब के सदस्यों के आपसी सहयोग से यह कार्यक्रम किया गया। समाज के प्रति उनकी सेवा और दया भावना ने यह सिद्ध किया कि छोटे प्रयास भी बड़ी खुशियां ला सकते हैं।

 

इस कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, प्रोग्राम चेयरमेन शिल्पी अग्रवाल, बिंदिया मोदी, सपना अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल एवं वीणा अग्रवाल उपस्थित रहीं।

खबर शेयर करें: