Uncategorized

रायगढ़ जिले को मिला नया नेतृत्व, मनीष पांडेय बने भारतीय जनता मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष

भारतीय जनता मजदूर संघ ने रायगढ़ में संगठन विस्तार की दिशा में बढ़ाया कदम, मनीष पांडेय बने जिला अध्यक्ष

रायगढ़। भारतीय जनता मजदूर संघ देशभर में संगठित एवं असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण हेतु सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। संघ का मुख्य उद्देश्य है कि सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी श्रमिक वर्ग तक पहुंचाई जाए। इसी क्रम में संघ द्वारा समय-समय पर कैंप लगाकर एवं लघु गोष्ठियों के माध्यम से श्रमिकों को योजनाओं से अवगत कराया जाता है।

श्रमिक कल्याण एवं सहयोग की दिशा में कार्य को और व्यापक बनाने के उद्देश्य से संगठन ने संपूर्ण राष्ट्र में अपने नेटवर्क के विस्तार की योजना बनाई है। इसी दिशा में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शांत प्रकाश जाटव जी के निर्देशन एवं अनुशंसा पर अधिवक्ता श्री मनीष पांडेय को भारतीय जनता मजदूर संघ, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) – निर्माण श्रमिक फोरम का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

श्री पांडेय की नियुक्ति पर संगठन ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में रायगढ़ जिले में श्रमिकों के हित में प्रभावी कार्य होंगे एवं राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को सशक्त बनाया जाएगा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button