Raigarh अशोक चक्र के अपमान को लेकर कांग्रेस की सफाई भ्रामक और गैरजिम्मेदाराना– अशोक

रायगढ़ September 18, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh अशोक चक्र के अपमान को लेकर कांग्रेस की सफाई भ्रामक और गैरजिम्मेदाराना– अशोक

Raigarh अशोक चक्र के अपमान को लेकर कांग्रेस की सफाई भ्रामक और गैरजिम्मेदाराना– अशोक

 

 गलती छुपाने के लिए भ्रामक तर्क गढ़ने का आरोप , बढ़ रहा जनाक्रोश

रायगढ़ । हाल ही में कांग्रेस द्वारा आयोजित तथाकथित “वोट अधिकार यात्रा” में जिस प्रकार वाहन के बोनट पर लगे चित्र के ऊपर बैठकर कांग्रेस नेताओं ने प्रचार किया, उसने राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चक्र का सीधा अपमान किया है।उक्त बात एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भाजपा के सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल ने कही।

अशोक अग्रवाल ने आगे कहा कि अब जब पूरे जिले और प्रदेश की जनता में अशोक चक्र के अपमान को लेकर भारी आक्रोश है, तो कांग्रेस अपनी गलती छिपाने के लिए भ्रामक तर्क गढ़ रही है। कभी उसे चुनावी निशान बता रही है, तो कभी उसे साधारण चित्र कह रही है।और तो और अशोक चक्र के गोलाई और कलर को लेकर भी ज्ञान बाट रही है।
अशोक अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस कुछ भी सफाई दे लेकिन सच यह है कि वह चित्र राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चक्र की हूबहू आकृति है और उसे पैरों तले रखना भारतीय संविधान और तिरंगे का अपमान है।

जिला भाजपा के सह प्रवक्ता ने कहा की देश के स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं ने जिस अशोक चक्र को तिरंगे पर स्थान दिया, उस पवित्र प्रतीक को कांग्रेस ने अपनी राजनीति की भेंट चढ़ा दिया। जो लोग संविधान की दुहाई देते नहीं थकते, वही खुलेआम राष्ट्रीय गौरव को रौंदते नजर आए। यह कृत्य किसी भी तरह क्षम्य नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी माँग करती है कि –1. कांग्रेस पार्टी जनता से तत्काल क्षमा याचना करे।2. प्रशासन इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच कर दोषियों पर कार्रवाई करे।3. कांग्रेस स्पष्ट करे कि क्या अब उनके लिए सत्ता की राजनीति देश के सम्मान से भी ऊपर है?
भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि राष्ट्रगौरव का अपमान करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।

खबर शेयर करें: