Raigarh: आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 23 जून तक आवेदन आमंत्रित
रायगढ़
June 12, 2026
•
रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 23 जून तक आवेदन आमंत्रित
रायगढ़, 12 जून 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना तमनार जिला-रायगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत झिकाबहाल के आंगनबाड़ी केन्द्र आवासपारा झिकाबहाल में सहायिका के रिक्त एक पद की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक आवेदिका 23 जून तक ऑनलाईन पोर्टल https://aww.e-bharti.in में आवेदन कर सकती है। आवेदन के समस्त प्रक्रिया ई-भर्ती पोर्टल के यूजर मैन्यूल में दर्शित है, जिसका उपयोग करके आवेदन किया जा सकता है, निर्धारित तिथि के बाद परियोजना कार्यालय या डॉक से प्रेषित आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय तमनार में संपर्क कर सकते है।