Raigarh: नवमी पर मंदिरों व दुर्गा पंडालों में उमड़ी भक्तों की भीड़, घरों में हुआ कन्या पूजन, जगह-जगह भंडारा, जगह-जगह हुआ भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं को बांटा गया प्रसाद

रायगढ़ October 20, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: नवमी पर मंदिरों व दुर्गा पंडालों में उमड़ी भक्तों की भीड़, घरों में हुआ कन्या पूजन, जगह-जगह भंडारा, जगह-जगह हुआ भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं को बांटा गया प्रसाद

Raigarh: नवमी पर मंदिरों व दुर्गा पंडालों में उमड़ी भक्तों की भीड़, घरों में हुआ कन्या पूजन, जगह-जगह भंडारा, जगह-जगह हुआ भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं को बांटा गया प्रसाद

 

रायगढ़। शारदीय नवरात्रि की नवमी पर देवी मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सुबह से ही बूढ़ी माई मंदिर और तराईमाल स्थित मां बंजारी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा कर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। नवमी पर घरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। कई श्रद्धालुओं ने नवकन्या पूजन किया। छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा की गई। परंपरा के अनुसार, कन्याओं को भोजन कराया गया और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया गया। मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

मित्र कला मंदिर गांधीगंज में गूंजी उड़ीसा की सुप्रसिद्ध घंट पार्टी, भक्ति रस में सराबोर हुए श्रद्धालु

नवमी की पावन संध्या पर मित्र कला मंदिर, गांधीगंज में माता रानी के भव्य दरबार में उड़ीसा की सुप्रसिद्ध घंट पार्टी की मनमोहक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रात 8 से 11 बजे तक चले इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने मां के दर्शन कर घंटों को दिव्य ध्वनि के बीच भक्ति का अद्भुत आनंद लिया।

शहर में नवरात्रि की सप्तमी से 20 से अधिक स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। नवमी पर देवी मंदिरों के साथ अलग-अलग दुर्गा पंडालों में भी भंडारे का आयोजन किया गया। सार्वा सावरिया बिल्डिंग परिसर स्थित दुर्गा पंडाल, गांधी गांधी गंज, लोचन नगर और जूटमिल रोड समेत कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद बांटा गया। इससे पहले दुर्गा पंडालों में नवकन्या पूजन किया गया। दशहरे पर शहर में तीन स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। इनमें रामलीला मैदान, शहीद विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम और नटवर हाईस्कूल मैदान शामिल हैं। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंगलवार दोपहर से शाम तक रावण के पुतले तैयार कर लिए जाएंगे।

खबर शेयर करें: