देश

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़ी, कहा – दो तिहाई AAP सांसदों के साथ बीजेपी में जाएंगे

 

Raghav Chadha Joins BJP:   राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के दो तिहाई सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि वो आम आदमी पार्टी को छोड़ रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ AAP के कुछ अन्य नेता भी आम आदमी पार्टी से अपना नाता तोड़ रहे हैं. राघव चड्ढा के साथ आप के कुछ अन्य सांसद भी बीजेपी में जा रहे हैं. इसमें अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी शामिल हैं.

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “हमने यह फैसला किया है कि हम, यानी राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे.”

राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दो तिहाई से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं, उन्होंने हस्ताक्षर भी कर दिए हैं, आज सुबह चेयरमैन राज्यसभा को सबमिट कर दी है.

 

 







किन-किस सांसदों के बीजेपी में जाने का किया दावा?

राघव चड्ढा ने जिन सांसदों के बीजेपी में जाने की बात कही है उसमें कई बड़े चेहरे शामिल हैं.

स्वाति मालीवाल
हरभजन सिंह
राघव चड्ढा
संदीप पाठक
अशोक मित्तल
विक्रमजीत सिंह साहनी
AAP पर निशाना साधा
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, “जिस AAP को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है. अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम करती है. पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं. इसलिए, आज हम यह घोषणा करते हैं कि मैं AAP से खुद को अलग कर रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं.’



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button