राज्योत्सव व रजत जयंती की प्रदेशवासियों को बधाई – किरण देव

छत्तीसगढ़ October 31, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
राज्योत्सव व रजत जयंती की प्रदेशवासियों को बधाई – किरण देव

राज्योत्सव व रजत जयंती की प्रदेशवासियों को बधाई – किरण देव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे राज्योत्सव का शुभारंभ

रायपुर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष और राज्य उत्सव की हार्दिक बधाई देते हुए प्रदेश की जनता जनार्दन की सुख, शांति, समृद्धि और निरंतर विकास की शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की पावन स्मृतियों को नमन करते हुए छत्तीसगढ़ से अटल जी के आत्मीय लगाव को प्रदेश के विकास की नींव और अनमोल धरोहर बताया। आज छत्तीसगढ़ 25 वर्ष का हो गया है और अब वह विकास के मार्ग पर तेज गति के साथ अग्रसर होने के लिए तत्पर है। अटल जी ने जिन आकांक्षाओं को संजोकर छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया, उन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है।
 

 

 

खबर शेयर करें: