पीएम मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, ग्लोबल नेतृत्व और भारत-इथियोपिया संबंधों में योगदान के लिए मिले ‘The Great Honor Nishan of Ethiopia’

देश December 17, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
 पीएम मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, ग्लोबल नेतृत्व और भारत-इथियोपिया संबंधों में योगदान के लिए मिले ‘The Great Honor Nishan of Ethiopia’

 पीएम मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, ग्लोबल नेतृत्व और भारत-इथियोपिया संबंधों में योगदान के लिए मिले ‘The Great Honor Nishan of Ethiopia’

अदीस अबाबा, इथियोपिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया की यात्रा के दौरान देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान – The Great Honor Nishan of Ethiopia – प्रदान किया गया। यह सम्मान भारत-इथियोपिया संबंधों को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान और वैश्विक स्तर पर दूरदर्शी नेतृत्व के लिए दिया गया।

प्रधानमंत्री अबी अहमद ने किया सम्मानित

इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली ने विशेष समारोह में पीएम मोदी को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले पहले वैश्विक राष्ट्राध्यक्ष बन गए। यह देश मोदी को सम्मानित करने वाला 25वां राष्ट्र बन गया है।

पीएम मोदी इस समय 16-17 दिसंबर 2025 तक इथियोपिया की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर हैं। अदीस इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री अबी अहमद ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान देते हुए दोनों देशों के बढ़ते संबंधों को रेखांकित किया।

पीएम मोदी ने जताया आभार

समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “यह सम्मान मुझे दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक इथियोपिया से मिल रहा है। मैं इसे गहरी विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता हूँ।” उन्होंने प्रधानमंत्री अबी अहमद और इथियोपिया की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

पीएम मोदी ने इथियोपिया में शिक्षा और विकास में भारतीय योगदान का भी जिक्र किया और कहा कि इस सम्मान को वे 1.4 अरब भारतीयों की ओर से स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने इसे उन सभी भारतीयों और इथियोपियाइयों को समर्पित किया जिन्होंने वर्षों से दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत किया है।

भारत-इथियोपिया संबंधों में नई गर्मजोशी

पीएम मोदी ने कहा कि ज्ञान राष्ट्र निर्माण का आधार है और भारत-इथियोपिया सहयोग में नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा और प्रगति के क्षेत्र में आने वाले समय में और भी सहयोग की संभावनाएं हैं।

गले लगाकर पीएम मोदी का स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्डन दौरे के बाद इथियोपिया का दौरा शुरू किया। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री अबी अहमद ने उन्हें गले लगाकर स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने अदीस अबाबा स्थित विज्ञान संग्रहालय का दौरा किया, जिसमें प्रधानमंत्री अबी अहमद भी उनके साथ मौजूद थे।

इस सम्मान और गर्मजोशी भरे स्वागत ने भारत-इथियोपिया संबंधों में नई ऊर्जा भर दी है और इसे वैश्विक कूटनीति में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

खबर शेयर करें: