जशपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा, सुरक्षा के मद्देनजर NH-43 पर वाहनों का प्रवेश वर्जित; पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान 

छत्तीसगढ़ December 27, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
जशपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा, सुरक्षा के मद्देनजर NH-43 पर वाहनों का प्रवेश वर्जित; पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान 

जशपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा, सुरक्षा के मद्देनजर NH-43 पर वाहनों का प्रवेश वर्जित; पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान 

जशपुर। भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगामी 30 दिसंबर को जशपुर और झारखंड प्रवास प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जशपुर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और आम जनता की सुविधा के लिए यातायात एडवाइजरी जारी की है।

गौरतलब है कि दिनांक 30.12.25 को भारत देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी का जशपुर व झारखंड प्रवास का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके मद्देनजर, सुरक्षा व्यवस्था हेतु जशपुर से मंझाटोली तक , नेशनल हाइवे 43 पर समस्त प्रकार के दो पहिया व चार पहिया तथा भारी वाहनों का प्रवेश निषेध है। सुगम यातायात व्यवस्था व आम नागरिकों की सुविधा हेतु उक्त दिनांक को, जशपुर पुलिस के द्वारा , समस्त वाहनों हेतु, वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था, जारी की गई है।

जिसके अनुसार रायगढ़ से रांची की ओर जाने वाली समस्त वाहन, बालाछापर चौक से डायवर्ट होकर, आरा, सकरडेगा , कोंडरा, मोकरा, सुरसांग से होते हुए, मांझा टोली फिर गुमला रांची की ओर निकलेंगी

जशपुर से रांची की ओर जाने वाली समस्त वाहन गिरांग चौक से डायवर्ट होकर, बालछापर, आरा,सकरडेगा , कोंडरा, मोकरा, सुरसांग से होते हुए, मांझाटोली फिर गुमला, रांची की ओर निकल निकलेंगी

जशपुर से माँझाटोली मुख्य हाइवे मार्ग एन एच 43 पर उक्त दिनांक को सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध

खबर शेयर करें: