छत्तीसगढ़

CG News: कीचड़ भरे रास्ते में 4 किमी पैदल चली गर्भवती, गांव तक नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस, अधिकारियों ने बताया- क्यों नहीं बड़ी सड़क

 

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में लगातार बारिश होने से हालात बिगड़ गए हैं। लोगों को कीचड़ भरे रास्तों में सफर करना पड़ रहा है। इसी बीच एक गर्भवती महिला को कीचड़भरे रास्ते में करीब 4 किलोमीटर का सफर करना पड़ा। उसके बाद वह एंबुलेंस तक पहुंच पाई। उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि वह लंबे समय से सड़क की मांग कर हैं लेकिन सड़क नहीं बनी। उनका कहना है कि आजादी के बाद से अभी तक हमारे गांव में पक्की सड़क नहीं बनी है।

कच्चा है गांव का रास्ता
मामला कोयलीबेड़ा विकासखंड का है। यहां के पंडरीपानी से गुमड़ीपारा गांव तक का रास्ता कच्चा है। भारी बारिश के कारण इस रास्ते में चलना भी मुश्किल हो गया। सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि इंसानों का पैदल चलना मुश्किल है बाइक और गाड़ी तो बड़ी बात है।

4 किमी पैदल चलना पड़ा
9 महीने की गर्भवती सुनीता कोमरा को मंगलवार को अचानक दर्द उठा। उसके बाद परिजनों ने अस्पताल ले जाने के लिए नजकीदी अस्पताल से एंबुलेंस मंगवाई। खराब सड़क के कारण एंबुलेंस महिला के घर तक नहीं पहुंच पाई वह 4 किलोमीटर ही दूर खड़ी हो गई। जिसके बाद महिला कीचड़ भरे सड़क पर चलकर एंबुलेंस तक पहुंची। महिला के साथ पति और परिवार की चार महिलाएं भी पैदल चलीं।

4 किमी का सफर करने के बाद जब महिला परतापुर गांव पहुंची तब उसे एंबुलेंस मिली। जिसके जरिए महिला को पखांजूर सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

क्या कहना है अधिकारियों का
ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण के लिए कई बार सरपंच से शिकायत की लेकिन सरपंच मामले को गंभीरता से नहीं लेते हैं। वहीं, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना नहीं बनने पर भानुप्रतापपुर डिवीजन प्रभावी जागेश्वर ध्रुव ने कहा कि इस गांव की आबादी 100 लोगों से कम है जिस कारण से पीएम ग्राम सड़क योजना का लाभ इस नहीं मिल पा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button