Raigarh: राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता में प्रदीप कुमार केवट को प्रथम स्थान

रायगढ़ November 7, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता में प्रदीप कुमार केवट को प्रथम स्थान

Raigarh: राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता में प्रदीप कुमार केवट को प्रथम स्थान

रायगढ़। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में गर्ल्स गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज रायपुर में राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन 31/10/ 2025 दिन शुक्रवार को आयोजित किया गया था। जिसमे राज्य के सभी फार्मेसी इंजीनियरिंग पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया प्रतियोगिता में रायगढ़ कॉलेज आफ फार्मेसी के प्रदीप कुमार केवट, बी फार्म तृतीय वर्ष को प्रथम स्थान मिला। सीएसवीटीयू भिलाई से डॉक्टर मेजर सिंह व क्रीड़ा प्रभारी किशोर सर के हाथों से प्रसस्ती पत्र व पुरस्कार प्राप्त हुआ. प्रदीप कुमार केवट का नेशनल के लिए चयन हो गया है जो की वेल्स इंस्टीट्यूट आफ साइंस चेन्नई में 24 से 28 नवंबर 2025 को आयोजित होना है।
रायगढ़ कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के डायरेक्टर कैप्टेन शक्ति अग्रवाल जी हुआ प्राचार्य डॉ डी के प्रधान जी ने बधाई दिये व आगामी नेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किये l

खबर शेयर करें: