आधी रात पुलिस का छापा! ताश के पत्तों के बीच बह रहा था 9 लाख कैश—39 जुआरी एक साथ धराए

छत्तीसगढ़ November 18, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
आधी रात पुलिस का छापा! ताश के पत्तों के बीच बह रहा था 9 लाख कैश—39 जुआरी एक साथ धराए

आधी रात पुलिस का छापा! ताश के पत्तों के बीच बह रहा था 9 लाख कैश—39 जुआरी एक साथ धराए

दुर्ग। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस का अभियान तेज़ हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर CRIME उप पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के नेतृत्व में मंगलवार देर रात लगभग 12 बजे एक विशाल जुआ फड़ पर छापा मारा गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 39 जुआरियों को मौके पर ही दबोच लिया और उनके पास से 9 लाख 25 हजार रुपये नकद जब्त किए।

सूत्रों के मुताबिक, दुर्ग के गया नगर क्षेत्र में भागवत नामक व्यक्ति के घर में कई दिनों से बड़े पैमाने पर जुआ का खेल चल रहा था। रात में अचानक पुलिस की मौजूदगी से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस टीम ने फुर्ती दिखाते हुए सभी को काबू में कर लिया।

क्राइम डीएसपी और रक्षित केंद्र की संयुक्त टीम ने घर में चल रहे इस ‘गुप्त मिनी कसीनो’ को पूरी तरह उजाड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध जुआ संचालकों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे फड़ किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।

खबर शेयर करें: