छत्तीसगढ़

रायपुर-गोवा-दुबई सट्टा नेटवर्क के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 सटोरिए गिरफ्तार; बैंक खाते और मोबाइल लैपटॉप जब्त

 

रायपुर: राजधानी के राजेंद्र नगर से दो सटोरियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अंतरराज्यीय सट्टा नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है। कार्रवाई के तहत गोवा में छापा मारकर चार और सटोरियों को पकड़ा गया है। इस तरह कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इसे सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मान रही है। आज पुलिस पूरे मामले का राजफाश करेगी।

टी-20 विश्व कप में लगते थे लाखों-करोड़ों के दांव
पुलिस के अनुसार टी-20 विश्व कप के दौरान मोबाइल एप के जरिए लाखों-करोड़ों रुपए का सट्टा संचालित किया जा रहा था। मुख्य आरोपी रैंकी दरडा और प्रतीक वीधवानी को राजेंद्र नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान 7.78 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया।

 

गोवा में किराए के मकान से चलता था नेटवर्क
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने गोवा में एक मकान किराए पर लेकर पूरा सट्टा नेटवर्क संचालित कर रखा था। वहीं से आईडी-पासवर्ड जारी किए जाते थे और लेन-देन का हिसाब रखा जाता था। पुलिस ने गोवा स्थित ठिकाने पर छापा मारकर चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को शनिवार सुबह रायपुर लाया जाएगा।

50 बैंक खाते, 100 से ज्यादा मोबाइल-लैपटॉप जब्त
जांच में सामने आया है कि नेटवर्क के संचालन के लिए करीब 50 बैंक खातों का उपयोग किया जा रहा था। इसके अलावा 100 से ज्यादा मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किए गए हैं। पुलिस करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन की पड़ताल कर रही है। विदेशी मुद्रा और हवाला कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।



















20 हजार में बिकती थी आईडी, अलग था वसूली पैनल
पुलिस के मुताबिक आरोपियों द्वारा 20-20 हजार रुपए में सट्टेबाजी की आईडी और पासवर्ड बेचे जाते थे। हारने वाले खिलाड़ियों से रकम वसूलने के लिए अलग पैनल बनाया गया था। आरोपियों ने 35 लाख रुपए देकर यह कलेक्शन सिस्टम खरीदा था। वसूली पर मोटा कमीशन लिया जाता था। नेटवर्क संचालन के लिए 20-25 हजार रुपए वेतन पर कर्मचारियों को रखा गया था।

दुबई से लौटे आरोपी चला रहे थे गेट-वे
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी प्रतीक कुमार वीधवानी और सैन्की देवड़ा हाल ही में दुबई से लौटे थे और रायपुर में बैठकर पेमेंट गेट-वे पैनल का संचालन कर रहे थे। दोनों को थाना क्षेत्र न्यू राजेन्द्र नगर के मुक्तिधाम के पास एक चारपहिया वाहन से पकड़ा गया।

 

मोबाइल जांच में सामने आया कि आरोपी 23exch9.com, allpenalexch.com और 99.com जैसे ऑनलाइन बैटिंग पैनलों के मास्टर आईडी बनाकर कमीशन पर बेचते थे। साथ ही अन्य राज्यों में संचालित सट्टा पैनलों के लिए पेमेंट गेट-वे व्हाट्सएप ग्रुप (जयदेव ग्रुप, जेएमके ग्रुप) चलाकर डिपॉजिट-विड्रॉल का काम करते थे।

गिरफ्तार आरोपी
प्रतीक कुमार वीधवानी (38) – अमलीडीह, रायपुर
सैन्की देवड़ा (39) – अमलीडीह, रायपुर
धनंजय वैष्णव (33) – कोरबा
साकेत जगवानी (26) – बिलासपुर
प्रमोद कुमार ओरके (31) – कोरबा
प्रकाश चंद्र मिरी (33) – जांजगीर-चांपा
शंकर कुमार राम (37) – मधुबनी, बिहार
महादेव सट्टा एप से कनेक्शन की जांच
चर्चा है कि इस नेटवर्क का संबंध महादेव सट्टा एप के प्रमोटर रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर से हो सकता है। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस एंगल पर गहन जांच जारी है। मुख्य आरोपी सौरभ और रवि की गिरफ्तारी को लेकर अब भी सवाल बना हुआ है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button