Sarangarh News: धान खरीदी से पहले पुलिस का एक्शन,  ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा 605 बोरी धान जब्त, 2 ड्राइवरों पर हुई कार्रवाई

रायगढ़ October 27, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: धान खरीदी से पहले पुलिस का एक्शन,  ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा 605 बोरी धान जब्त, 2 ड्राइवरों पर हुई कार्रवाई

Sarangarh News: धान खरीदी से पहले पुलिस का एक्शन,  ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा 605 बोरी धान जब्त, 2 ड्राइवरों पर हुई कार्रवाई

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध धान के परिवहन पर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में बरमकेला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा के बरगढ़ से छत्तीसगढ़ लाए जा रहे धान से लदे दो ट्रकों को पकड़ा है। दोनों वाहनों से कुल 605 बोरी धान जब्त किया गया है। इस कार्रवाई से धान के अवैध परिवहन में लगे लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।नक्शे देखें

 दो ट्रकों से 605 बोरी धान जब्त
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई में टाटा 1518 ट्रक क्रमांक MP-09-GH-5971 को पकड़ा गया। वाहन चालक संदीप पटेल (35 वर्ष), निवासी राजोदा, थाना देवास, जिला देवास (मध्य प्रदेश) के अधिपत्य से 290 बोरी धान जब्त किया गया। वहीं, दूसरी कार्रवाई में टाटा 1512 ट्रक क्रमांक CG-08-04 से 315 बोरी धान जब्त किया गया। इस वाहन को चालक सींगाराम पटेल (59 वर्ष), निवासी भैरवखेड़ी, थाना टोंक खुर्द, जिला देवास (मध्य प्रदेश) चला रहा था। पुलिस ने दोनों मामलों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 106 के तहत धान जब्त कर कार्रवाई की है।नक्शे देखें

धान खरीदी से पहले प्रशासन सतर्क
धान खरीदी का सीजन नजदीक आते ही सीमावर्ती क्षेत्रों में धान के परिवहन पर निगरानी बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है। ओडिशा से छत्तीसगढ़ धान लाए जाने के इस मामले में बरमकेला पुलिस की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि धान के परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आगे प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।

अवैध परिवहन पर निगरानी बनी चुनौती
सवाल यह भी है कि धान खरीदी शुरू होने से पहले दूसरे राज्य से आने वाले धान के परिवहन पर निगरानी कितनी सख्त रहेगी? बरमकेला पुलिस की इस कार्रवाई ने धान खरीदी सीजन से पहले अवैध परिवहन पर नियंत्रण की चुनौती को एक बार फिर सामने ला दिया है।

खबर शेयर करें: