रायगढ़

सारंगढ़ में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 8 आरोपी गिरफ्तार;  नकद सहित 6 बाइक और मोबाइल जब्त

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 20 अगस्त 2026। जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सारंगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8,300 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, 6 मोबाइल फोन और 6 मोटरसाइकिल जब्त की हैं।















पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दारू भट्टी रोड, कुशलनगर सारंगढ़ में फुलसाय उरांव के बोर घर के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर एसडीओपी सारंगढ़ गोविंद सिंह दीवान के नेतृत्व में थाना सारंगढ़ पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 8 आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। उनके पास से जुआ में प्रयुक्त 52 पत्ती ताश, फड़ एवं कब्जे से कुल 8,300 रुपये, 6 मोबाइल और 6 मोटरसाइकिल जब्त की गईं।

 

जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की और उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में संजू देवांगन (20), दुकालू खूटे (30), आकाश देवांगन (24), साहेबराम साहनी (31), ज्योतिष साहनी (29), फुलसाय उरांव (55), मोहन भारद्वाज (18) और महेश उर्फ बुच्चा साहनी (30) सभी निवासी कुशलनगर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ शामिल हैं।

एसपी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने जिले में अपराध नियंत्रण के लिए जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार पटेल एवं एसडीओपी गोविंद सिंह दीवान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम का योगदान
कार्रवाई में एसडीओपी गोविंद दीवान, थाना प्रभारी प्रमोद यादव, आरक्षक 349 गौतम जांगड़े तथा पुलिस लाइन में पदस्थ नव आरक्षक पुरुषोत्तम यादव, विक्रम ध्रुव, मनीष पटेल, शेखर सिंह, निखिल साव, दीपक कुमार, गौतम सिदार, अर्जुन सिंह, अखिलेश सिंह, सुनील कुमार और हेमंत कुमार का विशेष योगदान रहा।







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।






Back to top button