Sarangarh News: पुलिस का जंगल में मंगल कर रहे जुआरियों पर छापा, 4 आरोपी गिरफ्तार, जुआ फड़ से ₹1.66 लाख कैश और 7 मोबाइल समेत कुल ₹27.50 लाख का मशरूका बरामद

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ और सट्टा के काले कारोबार पर कोतवाली पुलिस का डंडा लगातार बरस रहा है। रानीसागर में सैलून के पास जुआ फड़ उजाड़ने के ठीक बाद, कोतवाली पुलिस ने एक और बड़ी और हाईप्रोफाइल कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस बार पुलिस ने ग्राम अमलीडीपा के भकुर्रा मोड़ के पास घने जंगल में चल रहे एक बड़े जुआ फड़ पर आधी रात को दबिश दी। पुलिस ने मौके से भटगांव क्षेत्र के 4 रसूखदार जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फड़ से लाखों रुपये नगद, कीमती मोबाइल फोन और एक महिंद्रा थार गाड़ी समेत करीब साढ़े 27 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है।
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जिले में अवैध जुआ सट्टा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था जिस परदिनांक 27.06.2026 को मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व मे ग्राम अमलीडीपा के भकुर्रा मोड जंगल पास में ताश पत्ती से रूपये पैसे का दाव लगा कर जुआ खेल रहे जुआडीयान ओमप्रकाश चंद्रा उर्फ पोचु, कृतराम,भगवान प्रसाद और रामशरण के पास एवं फड़ से166540 रु नगदी रकम रु,07 नग मोबाइल ,01 चार पहिया वाहन (महेंद्रा थार) एवं 52 पत्ती ताश को जप्त कर धारा 3(2) छ ग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत आरोपीयों क़ो गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही किया गया है ।
नाम आरोपी
1.ओमप्रकाश चंद्रा उर्फ पोचु पिता नेगीलाल सा देवसागर.थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़।
2. कृतराम चंद्रा पिता देवलाल चंद्रा सा सलोनीकला थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़।
3. रामशरण सिंह राजपूत पिता स्व लाखन सिंह, भटगांव,थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़।
4. भगवान प्रसाद जायसवाल पिता पतित राम सा देवसागर थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव,psi विवेक चौहान,प्रआर अर्जुन पटेल,आर विमल जांगड़े,मिनिकेतन पटेल, दिनेश चौहान, संजय भारद्वाज, गौरी का विशेष योगदान रहा।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






